To use these “Picture Composition Worksheets-चित्र वर्णन ” please click on the given images.


कैसे Picture Composition Worksheets-चित्र वर्णन अभ्यास बच्चों की learning को प्रभावित करता है ?
चित्र वर्णन का अर्थ है किसी चित्र को देखना और उसके बारे में लिखना या बात करना।
यह बच्चों को सीखने में कैसे मदद करता है?
- यह बच्चों में कल्पना शक्ति का निर्माण करता है।
बच्चे चित्र को देखते हैं और सोचते हैं:- “क्या हो रहा है? चित्र में कौन है?
- आगे क्या हो सकता है?” इत्यादि। इससे उनकी रचनात्मकता और सोचने की शक्ति का निर्माण होता है।
- बच्चों के भाषा कौशल में सुधार करता है। वे चित्र के बारे में लिखने या बोलने की कोशिश करते हैं।
- सही शब्दों का उपयोग करना सीखते हैं।
- उचित वाक्य बनाना सीखते हैं।
- नई शब्दावली सीखते हैं।
- यह बच्चों में ध्यान देने की क्षमता को बढ़ता है।
वे चित्र में छोटे विवरणों को देखना सीखते हैं – जैसे चेहरे के भाव, मौसम, कपड़े या हरकतें। इत्यादि।
इससे बच्चों में और अधिक सतर्कता और जागरूता आती है। - यह अभ्यास कहानी सुनाने को प्रोत्साहित करता है।
बच्चे जो देखते हैं, उससे कहानियाँ बनाना शुरू करते हैं। इससे बच्चों की निम्नांकित कौशल में सुधार होता है:
- तार्किक सोच (शुरुआत, मध्य, अंत)
- अनुक्रम कौशल (पहले क्या हुआ, फिर, और अंत में)
- आत्मविश्वास बढ़ाता है:
जब बच्चे किसी चित्र का वर्णन करते हैं, तो वे अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सीखते हैं। साथ ही इससे बोलने और लिखने में आत्मविश्वास बढ़ता है।
- चित्र वर्णन अभ्यास सीखने को और मज़ेदार बनाता है। केवल पढ़ने या लिखने के बजाय, उन्हें देखने और कल्पना करने का मौका मिलता है, जिससे सीखना और मज़ेदार हो जाता है।
चित्र वर्णन अभ्यास एक चित्र को, दिमाग के लिए खेल के मैदान में बदल देती है। यह अभ्यास बच्चों के लिए सीखने को सक्रिय, आकर्षक और मस्तिष्क के अनुकूल बनाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।